दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। शुक्रवार आज भारतीय जनता पार्टी मंडल फतेहपुर सीकरी देहात की मासिक बैठक ग्राम पंचायत मदनपुरा ,जाजौली में मंडल अध्यक्ष ओमकान्त डागुर की अध्यक्षता में सपन्न हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम,तिरंगा यात्रा अभियान,संत रविदास जी 650 वीं शताब्दी यात्रा,मन की बात कार्यक्रम व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला प्रतिनिधि गिरीश प्रधान,जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर कुशवाह,मंडल महामंत्री भूपेन्द्र जादौन,अंशु शर्मा जी,मंडल उपाध्यक्ष अमरसिंह प्रधान,अनेक बघेल,राधेश्याम कुशवाह,जगदीश बघेल,राहुल पटेल,कार्यक्रम अध्यक्ष जसवंत सिंह कुशवाह व भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे!





















