मथुरा। मथुरा में सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को बच्चों में मधुमेह (डायबिटीज़) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण याईआरजी मेडिकल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा स्नोफी के सहयोग से संचालित बच्चो के कार्यक्रम के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 56 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक श्याम सुंदर शर्मा ने शिक्षकों से विद्यालयों में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आदत विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मधुमेह के शुरुआती लक्षणों की पहचान, बचाव के उपाय, संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और विद्यालयों में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शिक्षकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही संवादात्मक सत्र में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और स्वास्थ्य शिक्षा को प्रभावी बनाने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों,अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय के बीच मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मधुमेह से प्रभावित बच्चों के लिए सहयोगी और सुरक्षित विद्यालयी वातावरण तैयार करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कॉमिक बुक, स्वास्थ्य मार्गदर्शिका और स्वस्थ जीवनशैली संबंधी शैक्षिक सामग्री का भी उपयोग किया जाता है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मथुरा में शिक्षकों को मधुमेह जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली का दिया गया प्रशिक्षण
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















