जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
इगलास/अलीगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इगलास पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी इगलास के नेतृत्व में की गई।
जिसमे कार्यवाही करते हुए अभियुक्त हरेन्द्र सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह, निवासी कुआगांव, उम्र करीब 29वर्ष,यशपाल पुत्र ओमप्रकाश, निवासी मौजीपुर, उम्र करीब 36 वर्ष।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अप0संख्या 1165/2026, राज्य बनाम हरेन्द्र सिंह, धारा 279/338/304ए आईपीसी, थाना इगलास।अप0संख्या 576/2023, राज्य बनाम यशपाल, धारा 452/323/504 आईपीसी, थाना इगलासपर दर्ज है।
दोनों अभियुक्तों को दिनांक 19 अप्रैल 2026 को समय करीब 10:10 बजे रात्रि उनके घर से गिरफ्तार किया गया।दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय जेएम, इगलास के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम मे उपनिरीक्षक महिपाल सिंह, कांस्टेबल अब्दुल करीम तथा उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, आरक्षी निशांत, थाना इगलास मौजूद रहे ।























