जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। दिनांक 17 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन पुलिस लाइन छेरत स्थित परेड ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड से पूर्व आयोजित रिहर्सल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परेड ग्राउंड पर पहुंचकर रिक्रूट आरक्षियों के अनुशासन, समन्वय और परेड की समग्र व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड के उपरांत एसएसपी ने आदेश कक्ष में संबंधित पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम लिया तथा गार्द रजिस्टरों की जांच की। साथ ही गार्द की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक निर्देश दिए गए।























