जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े स्तर पर पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया।
आदित्य बंसल (पुलिस अधीक्षक नगर) के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एफएम टावर और शमशाद मार्केट में यह अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख स्थानों पर गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल देखने को मिला।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्त कार्रवाई की गई। विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना बन्नादेवी क्षेत्र में 20 वाहन, कोतवाली नगर क्षेत्र में 11 वाहन और थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 16 वाहनों को सीज किया गया।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक यातायात ने क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के साथ मिलकर शमशाद मार्केट में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान—
नो पार्किंग में 8 चालान
तीन सवारी में 18 चालान
बिना हेलमेट 27 चालान
अन्य उल्लंघनों में 25 चालान
कुल 16 वाहन सीज किए गए
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।























