जिला नजर संवाददाता
इगलास/अलीगढ़। थाना इगलास पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल अवैध वसूली के वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में कुछ लोग ऑटो चालकों से अवैध वसूली करते नजर आ रहे थे।
जांच में सामने आया कि नगर पंचायत इगलास द्वारा ऑटो स्टैंड का ठेका दिया गया था, जिसकी अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद ठेकेदार पक्ष द्वारा अवैध वसूली जारी रखी जा रही थी।
मामले की पुष्टि होने पर थाना इगलास पुलिस ने मुकदमा संख्या 193/2026 धारा 308(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में
अजय पुत्र उदय सिंह (निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, गौंडा रोड, कस्बा इगलास)
पंकज पुत्र बदन सिंह (निवासी गणेशी नगर, हाथरस रोड, कस्बा इगलास)
शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी थाना इगलास क्षेत्र से की गई है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह आंजन और हेड कांस्टेबल जवर सिंह की टीम शामिल रही।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।























