जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। थाना गांधीपार्क पुलिस ने गंभीर अपराध के मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 143/2026 के तहत की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर एक महिला को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाने, उसके साथ गलत काम करने, मारपीट करने और जबरन शादी कराने के आरोप हैं। साथ ही पीड़िता से पैसों की मांग करने और न देने पर उसके परिजन को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
मामले में गिरफ्तार आरोपियों में—
आदिल अहमद
वीर उर्फ वीर कुमार
लक्ष्मी
प्रमोद कुमार
लवकुश सिंह
शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपियों को थाना गांधीपार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि उसने पहचान बदलकर पीड़िता से दोस्ती की और उसे बहला-फुसलाकर होटल में बुलाया, जहां घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।























