दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 16 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति फेज 05 के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार-प्रसार के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
छात्र-छात्राओं ने “नारी का सम्मान जहाँ, संस्कृति का उत्थान वहाँ” और “नारी को जब मिलेगा सम्मान, तब प्रगति करेगा हिन्दुस्तान” जैसे नारों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण विषय पर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य (प्रशा०) प्रोफेसर अरुणा त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. धनबंती चंचल, डॉ. बेदप्रकाश सिंह, डॉ. तेजेंद्र सिंह यादव, डॉ. प्रियंका, डॉ. आलोक कटारा, डॉ. बृजेंद्र कुमार, नवीन कुमार, डॉ. राजधारी यादव, श्री संजय शर्मा, श्री भरत सिंह, श्री किरोड़ी, श्री गोपाल सिंह और श्री सुमित सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।























