दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। ग्राम सिकरारा के पूर्व प्रधान रामसेवक जाटव को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कस्बा फतेहाबाद में खुशी की लहर दौड़ गई और सपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
समाजवादी लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरण निर्मल ने यह नियुक्ति की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर रामसेवक जाटव को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया। रामसेवक जाटव मनीराम के पुत्र हैं और नगला कदम, सिकरारा के निवासी हैं।
इस जानकारी पर समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य राजेश शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शैलेश यादव, नीरज चक, ऋषि कुमार और सुनील नीलम सहित कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।























