दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। निबोहरा के ग्राम पुरा बंजारा में अपने घर से बृहस्पतिवार को सामान खरीदने जा रहे युवक को दबंगों ने रास्ते में घेर कर पीट दिया।
भागकर वह घर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे फिर पीट दिया बचाने आई पत्नी भी चोटिल हो गई। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा बंजारा निवासी नीरज पुत्र मुखिया बृहस्पतिवार सुबह साड़ी का काम करने के चलते साड़ी खरीदने के लिए सुबह 5:00 बजे जा रहा था। गांव में ही गांव के कुछ दबंगों ने उसे घेर लिया। तथा उसे जमकर पीट दिया।
जिससे वह घायल हो गया वही भाग कर नीरज अपने घर पहुंचा तो दबंग उसके पीछे-पीछे घर पहुंच गए। जहां बचाने आई उसकी पत्नी भी घटना में चोटिल हो गई । पीड़ित द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है पुलिस ने उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा है। वही मामले की जांच की जा रही है।























