दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। भाजपा कार्यकर्ताओं का चलो गांव की ओर अभियान फतेहाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में जोड़ पकड़ता जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष की युवा टीम द्वारा पुरजोर शोर से के साथ गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दे रहे हैं और ग्रामीणों से सरकार की योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी भी कर रहे हैं।
शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम रामगढ़ और जगराजपुर और कस्बा के मोहल्ला चौराहा आजाद गली में पहुंचकर प्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी।कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद गुप्ता रहे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद गुप्ता और मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कहा कि चलो गांव की ओर अभियान का उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद गुप्ता मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता अबकेश गोलस सभासद अविनाश निक्की पाराशर विपुल लोहिया हरि सिंह कर्दम आलोक बछरवार देवेंद्र जादौन अजय जादौन भोला जादौन कमलेश यादव शांति प्रसाद यादव श्याम सुंदर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।























