दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। आगामी 12 अप्रैल को सम्राट अशोक जयंती में शामिल होने के लिए फतेहाबाद आ रहे हैं डिप्टी सीएम की सभा फतेहाबाद के फिरोजाबाद रोड तिहारी पर की जा रही है इसकी तैयारी का जायजा लेने के लिए शुक्रवार शाम भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति से डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में विस्तार से जानकारी मांगी साथ ही उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सहदेव शर्मा, जिला मंत्री वीरपाल, महामंत्री युवा पंकज कटारा जिला उपाध्यक्ष अनिकेत सिंह तोमर, योगेश शर्मा, नरेश शर्मा, पंडित मानू चौधरी, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, अवकेश गोलस, हरि सिंह कर्दम, उपाध्यक्ष विपुल लोहिया, सुनील दत्त कुशवाह मीडिया प्रभारी आलोक बछरवार के साथ-साथ आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा बंटी कुशवाहा जिला पंचायत सदस्यअनिल गुर्जरसमेत अनेक लोग मौजूद रहे।























