दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद में 12 अप्रैल को सम्राट अशोक महान जयंती पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस अवसर पर फतेहाबाद पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह जानकारी फतेहाबाद के अतिथि रेस्टोरेंट में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी गई। भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा और एलडीबी बैंक के अध्यक्ष व आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
इस बाल विशाल रूप से जयंती मनाई जाएगी जयंती आयोजकों के अनुसार, इस रैली के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा में लोगों को लाने के लिए ग्रामीण अंचल में दो दर्जन से अधिक बसें भेजी जाएंगी। इन बसों के माध्यम से हजारों की संख्या में लोग सभा में पहुंचेंगे।
सभा के पश्चात एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई शमशाबाद रोड स्थित गढ़ तिराहा पर समाप्त होगी। शोभायात्रा के लिए गांव-गांव जाकर निमंत्रण पत्रों का वितरण किया जा रहा है।
शोभा यात्रा में एक दर्जन से अधिक धार्मिक झांकियां निकाली जाएगी इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चहर, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, धर्मवीर प्रजापति, हेमलता कुशवाहा, मंजू भदोरिया, भगवान सिंह कुशवाहा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल और पूर्व राज्य मंत्री राम सकल गुर्जर सहित आगरा जनपद के सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रेस वार्ता में एचडीबी के पूर्व अध्यक्ष गंगाधर कुशवाहा, बंटी कुशवाहा, एचएल कुशवाहा समेत आयोजन समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।























