दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। बेसहारा गोवंशों की समस्या के समाधान के लिए विकास विभाग द्वारा गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बाह-फतेहाबाद रोड से कुल 14 गोवंशों को पकड़ा गया।
पकड़े गए गोवंशों में से छह को नगरचंद स्थित गौशाला तथा आठ को मड़ायना गौशाला में सुरक्षित भिजवाया गया।
अभियान में एडीओ ग्राम विकास सहित विभागीय टीम सक्रिय रही।
इस दौरान ग्राम सचिव कमल सिंह यादव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बेसहारा गोवंशों की समस्या को कम करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, जिससे किसानों और राहगीरों को राहत मिल सके।























