जिला नज़र संवाददाता
अलीगढ़। अलीगढ एसएसपी कार्यालय के बाहर गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने दो यूट्यूबरों की जमकर पिटाई कर दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इकट्ठा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने गुस्से में आकर दोनों यूट्यूबरों को पकड़ लिया और खींचते हुए पीटना शुरू कर दिया। महिला के आक्रोश को देखते हुए दोनों युवक जान बचाकर मौके से भागते नजर आए।
घटना के बाद महिला ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, “हितेषी की जंग” से जुड़े पत्रकार वकील अहमद को भी महिला ने पीटा, जबकि “क्रांतिकारी खबर” से जुड़े यूट्यूबर पत्रकार रूप किशोर राजपूत को जूते-चप्पलों से पीटे जाने की बात सामने आई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई स्पष्ट होगी।























