बस्ती। दबंगों द्वारा दलित को मारने पीटने, मुकदमा दर्ज करा देने पर मुकदमा उठा लेने का दबाव बनाकर जान माल की धमकी देने का मामला सामने आया है। सरदार सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बृजेश पटेल, भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सचान सहित अनेक संगठनों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र सी.आरओ. को देकर मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के परसा बोधी निवासी मंगेश्वर पुत्र ओम प्रकाश को न्याय दिलाने, दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के साथ ही परिवार के जान माल के रक्षा की मांग किया है। चेतावनी दिया कि यदि दबंगों के दबाव में न्याय न मिला तो आन्दोलन किया जायेगा।
जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र सी.आरओ. को देने के दौरान मुख्य रूप से राम प्रकाश पटेल, बुद्धि प्रकाश एडवोकेट, तिलकराम गौतम, महिपाल पटेल एडवोकेट, अजय आजाद, मयंक चौरसिया, विनय चौधरी, ई. चन्द्रशेखर वर्मा, शिवशंकर चौधरी शाका, रामलौट, चन्द्रगुप्त मौर्य, संदीप निषाद,महेंद्र कुमार एडवोकेट, चांदनी गौतम, मूलचंद आजाद, आकाश पटेल, अनिल चौधरी देवरिया माफी, अशोक बौद्ध, अभिषेक चौधरी, राजा भैया, राम शंकर निराला, संदीप गोयल एडवोकेट, प्रशांत भारती एडवोकेट, रामचेत, अभय पटेल, रंजीत आजाद, विजय चौधरी, अतर सिंह गौतम, अरविंद, राहुल, हरिप्रसाद, बसंत चौधरी, राजा बाबू, सोहन, दीपक कुमार, अशोक प्रभात, विवेक ओबेरॉय, अंकुर गौतम, सुरेंद्र, पीके गौतम, रामबहोर, राजन कुमार, चन्द्र प्रकाश गौतम, आरके आनंद, शिवराम कनौजिया, सिद्धनाथ प्रजापति, अभिषेक चौधरी, वीरू चौधरी, रवि चौधरी, कल्लू, सुनील पटेल, अभय, सत्येंद्र चौधरी, अजीत यादव, सर्वेश, अनिरुद्ध चौधरी ,अंकुर पटेल, संतोष कुमार, शिव प्रताप वर्मा, डीके वर्मा, गौरीशंकर कनौजिया, अंकुर, राज नारायण, सोनू, रामसेवक बौद्ध, विजय, मंगल सिंह राव, अजय कुलश्रेष्ठ, शैलेंद्र चौधरी, अरुण राज, पवन कुमार आदि शामिल रहे।





