अलीगढ़। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु निर्भया सेल की स्थापना की गई है। आज दोपहर लगभग 1:00 बजे अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह ने फीता काटकर सेल का विधिवत शुभारंभ किया।
कमिश्नर के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए बुके भेंट की । इसके उपरांत आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में कमिश्नर ने निर्भया सेल का उद्घाटन किया।
शुभारम्भ के मौके पर कमिश्नर संगीता सिंह ने जानकारी देते बताया कि पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सुलझाने के उद्देश्य से इस सेल का गठन किया गया है,जिससे पीड़ित पक्षों को अतिशीघ्र एवं प्रभावी न्याय मिल सके। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
- रिपोर्ट- संजय भारद्वाज





