फतेहपुर सीकरी/आगरा। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सामरा में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ आगरा की नव निर्वाचित जिला कार्यकारणी का स्वागत ग्राम सामरा के ग्रामीणों द्वारा जोशीला किया गया ।
लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष वीरपाल सिंह को 22 जनवरी को हुआ चुनाव में विजयी होने पर उपस्थित ग्राम वासियों द्वारा पगड़ी, स्वाफा बांधकर व डायरी व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया कार्यकम में राजस्व लेखपाल शिव कुमार ,भूपेंद्र फौजदार ,धर्मेंद्र रावत ,सौरभ शर्मा तथा चकबंदी विभाग से जिला अध्यक्ष डीडी सिंह चौधरी अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर पंडित द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में खूबीराम ,वरुण, नैहना प्रधान, चंद्रवीर प्रधान, दीपक, श्याम सुंदर, रामवीर प्रधान ,कम्मो प्रधान, जसमत नेता आदि समेत बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन दीपक सामरा द्वारा किया गया।
- रिपोर्ट – दिलशाद समीर





