🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 22-Apr-2026
☀ New Delhi, India
☀ आज का पंचांग
🔅 तिथि षष्ठी 10:52 PM
🔅 नक्षत्र आर्द्रा 10:14 PM
🔅 करण कौलव, तैतिल 12:04 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग अतिगंड 09:08 AM
🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:49 AM
🔅 चन्द्रोदय 09:43 AM
🔅 चन्द्र राशि मिथुन
🔅 सूर्यास्त 06:50 PM
🔅 चन्द्रास्त 00:29 AM
🔅 ऋतु ग्रीष्म
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 काली सम्वत 5127
🔅 दिन काल 13:01:32
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत वैशाख
🔅 मास पूर्णिमांत वैशाख
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजीत
अभिजीत मुहूर्त दिन का सर्वश्रेष्ठ शुभ उत्तम मुहूर्त माना जाता है इस मुहूर्त में हम जो भी कार्य करते हैं वह पूर्णतया सफल सिद्ध और फलदाई होता है
☀ अशुभ समय
🔅 राहु काल 12:00PM-13:30 PM
ज्योतिष में राहुकाल को अशुभ माना जाता है इसमें शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं अतः शुभ कार्य करने से बचना चाहिए
☀️ दिशाशूल- उत्तर
आज उत्तर की दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए अत्यंत आवश्यक हो जाना तो धनिया एवं इलायची खाकर यात्रा कर सकते है।
आज का राशिफल
मेष राशि- व्यवसायिक सफलता मिलेगी। कुछ अधिकारियों का साथ मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- एक दिन और थोड़ा सा परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं तो स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं।स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- नौकरी चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम होगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने, पढ़ने के लिए अच्छा समय। बस भावुकता पर काबू रखिएगा। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थित सुदृढ होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- धन का आगमन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है लेकिन थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- ऊर्जावान बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा रहेगा, फिर भी मन चिंतित रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- आय में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समय। नीली वस्तु का दान करें।























