मथुरा। एसएफ हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी (SF NGO) द्वारा संचालित “रक्ताश्रय” प्रोजेक्ट के अंतर्गत बृजवासी चैरिटेबल ब्लड बैंक, मथुरा में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शिखा बंसल, डॉ. अंकुर अग्रवाल एवं शुभम अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।
संस्था के वरिष्ठ सदस्य तुषार बंसल ने बताया कि एसएफ हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी पिछले कई वर्षों से “रक्ताश्रय” प्रोजेक्ट के माध्यम से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। इन शिविरों का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
इस शिविर में कुल 29 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो अनेक ज़रूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक होगा। एसएफ हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के संस्थापक पियूष बंसल ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करे तो किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में अपनी जान नहीं गंवानी पड़ेगी।
इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के विकास अधिकारी दीपक अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान करते हुए संदेश दिया कि, “रक्तदान केवल दूसरों के जीवन को बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारे अपने स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है तथा भविष्य में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी सहायता मिलती है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”
ब्लड सेंटर प्रभारी शुभम अग्रवाल ने रक्तदान के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों तक का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक 90 दिन के अंतराल पर सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है।
संस्था की वरिष्ठ सदस्य अंकिता शर्मा ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य भारत अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “रक्तदान वास्तव में महादान है। जब भी अवसर मिले, हमें आगे बढ़कर किसी के जीवन को बचाने का संकल्प लेना चाहिए।”
इस अवसर पर कृष्ण कुमार, जतिन, मृदुल, योगेश, पंकज, मोहित अग्रवाल, प्रियांशु रावत, हरप्रीत सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
रक्ताश्रय प्रोजेक्ट के अंतर्गत 29 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने निभाई मानवता की मिसाल
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















