मुड़िया पूनो मेला की सुरक्षा-यातायात व्यवस्था पर मंथन, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेगा विशेष प्लान
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूनो मेला-2026 को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने यातायात, वायरलेस, इंटेलिजेंस और फायर सहित पुलिस विभाग की समस्त यूनिटों के प्रभारियों के साथ समन्वय गोष्ठी कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में श्रद्धालुओं के आवागमन की कार्ययोजना, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और प्रभावी कम्युनिकेशन प्लान पर विस्तार से चर्चा की गई। परिक्रमा मार्ग एवं उसके आसपास नए आवासित लोगों के सत्यापन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बसों का संचालन गोवर्धन चौराहा, जमुनवता और सौंख रोड होते हुए एकल दिशा में कराए जाने की योजना पर मंथन किया गया। वहीं, पार्किंग स्थलों से एकता तिराहे तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सशुल्क शटल सेवा के रूप में ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए कंटिंजेंसी प्लान तैयार रखने और उसी के अनुरूप पुलिस ड्यूटी का व्यवस्थापन करने पर जोर दिया गया।एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने सभी शाखा प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेला व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। समन्वय गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार तिवारी सहित पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस की सभी यूनिटों के प्रभारियों संग की समन्वय गोष्ठी
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















