जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। अलीगढ़ पुलिस के थाना जवां पुलिस टीम ने दहेज हत्या से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 156/26 धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।
घटना के संबंध में बताया गया कि दिनांक 12 अप्रैल 2026 को वादी की पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न किया गया था। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई, जिसके आधार पर थाना जवां में मामला दर्ज किया गया।
कार्रवाई करते हुए थाना जवां पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र चुन्ना खान, निवासी कोटा खास, थाना जवां, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी थाना क्षेत्र जवां से की गई है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायलय भेजा जा रहा है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी धीरज कुमार, उपनिरीक्षक रोहित कुमार तथा हेड कांस्टेबल दशरथ कुमार व विनोद कुमार मौजूद रहे ।























