जिला नजर संवाददाता
अतरौली। अलीगढ़ पुलिस के थाना अतरौली पुलिस टीम ने खेत से गेहूं चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 191/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ा गया।
घटना के संबंध में बताया गया कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को वादी के खेत से गेहूं चोरी होने की घटना सामने आई थी, जिसके आधार पर थाना अतरौली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त रामेश्वर पुत्र भगवती प्रसाद, निवासी ग्राम पैंदरा, थाना अतरौली, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई 4 बोरी गेहूं भरी अनाज की बरामद की है।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है तथा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायलय भेजा जा रहा है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक विवेक कुमार सांग, हेड कांस्टेबल सुभाष एवं कांस्टेबल विशाल कादियान मौजूद रहे।























