मथुरा। सी बी एस ई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, मथुरा ने सफलता का एक उज्ज्वल एवं प्रेरणादायी इतिहास रच दिया है। विद्यालय का वातावरण इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से आलोकित एवं उत्साह से ओत-प्रोत है।
इस वर्ष विद्यालय की मेधावी छात्रा वैष्णवी गर्ग ने 95% अंक प्राप्त कर सफलता के शिखर को स्पर्श किया। उनके पश्चात जयश अग्रवाल (94.8%), कृष्णा मित्तल (94%), कुणाल सिंह (93%), छवि चौधरी (92.8%), सागर गर्ग (92.2%), अपेक्षित सिंह (92%), जतिन सिंह एवं पीहू चौरसिया (91.6%) तथा पायल शर्मा (91%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की कीर्ति को चहुँओर प्रसारित किया। विशेष रूप से कृष्ण मित्तल ने कंप्यूटर विषय में शत-प्रतिशत (100%) अंक अर्जित कर अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय की निर्देशिका लता गोयल ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की अखंड साधना, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का उत्कृष्ट प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नवीन आयाम स्थापित करेंगे।

प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के दृढ़ संकल्प, अनुशासित परिश्रम एवं शिक्षकों के सशक्त मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह सफलता विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रयासों को अभिव्यक्त करती है।इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य प्रभात सिंह, डॉ सुप्रिया शर्मा, हिंदी एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष उमाशंकर गौतम, पीयूष द्विवेदी, राम गोपाल चौधरी, बी के चतुर्वेदी सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभाशीष प्रदान किए।निःसंदेह, यह उपलब्धि न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा को नवीन ऊँचाइयों तक ले जाने वाली है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का आलोक बनकर उन्हें उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करेगी।
































