जिला नजर संवाददाता
कासगंज। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिस बल की अनुशासन व्यवस्था, वर्दी एवं शारीरिक दक्षता का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ड्यूटी के प्रति सजग एवं अनुशासित रहने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास भी कराया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों को आपात परिस्थितियों एवं कानून व्यवस्था की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल का प्रशिक्षित एवं सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।





















