दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा, पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा गया।पहली घटना सुबह करीब 3:30 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 16+700 एलएचएस पर हुई।
चंदन विशाखा ट्रैवल्स की बस, जिसे चालक शैलेंद्र पुत्र गंगाराम निवासी नरहन थाना कालपी जिला जालौन चला रहा था, आगे चल रहे एक डंपर में पीछे से जा भिड़ी।
बताया गया कि बस तेज गति में थी और ओवरटेकिंग लाइन में चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद डंपर चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए।दुर्घटना में बस चालक समेत करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायलों में आशिक पुत्र कामता सिंह निवासी मवई गुर्जर थाना कालपी जिला महोबा, अनीता पत्नी आशिक, प्रद्युम्न सिंह पुत्र छोटे सिंह निवासी थाना कालपी जिला जालौन तथा दुर्गेश पुत्र विजय निवासी गांव व थाना कालपी जिला जालौन शामिल हैं।
शेष चुटैल हो गए।सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला, थाना डौकी पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायलों को एंबुलेंस 21 से सीएचसी फतेहाबाद भिजवाया।
वहीं दूसरी घटना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 7+300 एलएचएस पर हुई, जहां बाइक चालक राजू पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम मिल्की थाना श्रीनगर जिला महोबा आगरा से महोबा जाते समय नींद की झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर लोहे की सुरक्षा रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सोवरन सिंह, एंबुलेंस एसएसडी प्रथम की टीम तथा चौकी इंचार्ज नदौता अनुज कुमार नागर ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद भिजवाया। वहीं क्षति





















