जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। थाना गभाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे स्थित मेहरावल के पास एक स्कूटी सवार तीन महिलाएं डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया, जहां तीनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं अलीगढ़ से गभाना की ओर जा रही थीं, तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।























