जिला नजर संवाददाता
सिकंदराराऊ/हाथरस। थाना कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के जैन मंदिर रोड पर उधारी के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में पत्रकार नीरज गुप्ता के छोटे भाई कपिल गुप्ता पर कथित तौर पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में कपिल गुप्ता घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, परचून की दुकान से लिए गए सामान के बकाया पैसे मांगने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दबंगों ने मारपीट कर दी। घटना की शिकायत के बाद थाना सिकंदराराऊ पुलिस मामले की जांच कर रही है।





















