दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा: आराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को सेन्ट एंड्रयूज स्कूल बरौली अहीर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र प्रजापति ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए समय-समय पर कृमिनाशक दवा का सेवन जरूरी है। सीएचसी बरौली अहीर के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में एक से 19 वर्ष तक के करीब सवा लाख बच्चों और युवाओं को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के तहत 200 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमिनाशक दवा दी जा रही है। सोमवार को करीब 80 हजार बच्चों और युवाओं को दवा खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर अभियान को सफल बनाने में जुटी हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाकर उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना है।





















