जिला नजर संवाददाता
एटा। जनपद में नवागत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने देर रात्रि जनपद कोषागार पहुंचकर एटा के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया।
बताया जाता है कि उन्होंने देर रात औपचारिक रूप से कोषागार पहुंचकर पदभार संभाला। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई।
नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के साथ ही जनपद में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।























