फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र सीकरी के गांव दुल्हारा निवासी बेरोजगार युवक से रेलवे में टीटी के पद पर नौकरी के नाम पर 3.50 लाख रुपए की ठगी कर ली यही नहीं जॉइनिंग लेटर भी थमा दिया।
जॉइनिंग लेटर लेकर पीड़ित बिहार पहुंचा तो आरोपी जॉइनिंग लेटर मांगने लगे न देने पर भाग खड़े हुए। पीड़ित ने एसएसपी से मुकदमा दर्ज कर गुहार लगाई। सीकरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
दुल्हारा निवासी पंकज पुत्र राकेश स्नातक का छात्र है पंकज की मुलाकात संजय पुत्र जगदीश एवं जीतू पुत्र जितेंद्र निवासी श्याम नगर कुंडोल थाना डोकी से हुई तो उन्होंने बताया कि रेलवे में टी टी के पद पर जगह निकली है और 5 लाख रुपए की मांग की। लेकिन पंकज ने रुपए देने से मना कर दिया तो फिर दोबारा उनसे मिलने के लिए आगरा पहुंचा और 1 लाख रुपए नगद 2 लाख,50 हजार रुपए कैश पेमेंट करा दिया और जोइनिंग लेटर दे दिया।
18 फरवरी को पीड़ित पक्ष पटना बिहार बुलाया लेकिन पटना बिहार में जॉइनिंग लेटर मांगने लगे लेकिन पीड़ित पक्ष ने मना कर दिया और आरोपी दोनों भाग खड़े हुए पीड़ित पक्ष आगरा आया और दोनों के खिलाफ एसएसपी आगरा से गुहार लगायी तो एस,एस पी ने दोनों के खिलाफ धारा 318, 351, में जितेंद्र पुत्र जगदीश एवं संजय पुत्र पोनम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – दिलशाद समीर























