दैनिक जिला नगर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के कान्हा वन गार्डन में शनिवार रात माथुर वैश्य मंडलीय परिषद फतेहाबाद मंडल द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह में समाज के वृद्धजनों, मेधावी छात्र-छात्राओं और शाखा सभाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ‘मामा’ और महिला मंडल की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. मधुरिमा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलीय परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने की। मंडल मंत्री सचिन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और ईश वंदना के साथ हुई।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ‘मामा’ ने समाज को संगठित होकर समाज सेवा के कार्यों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने मेधावी बच्चों से कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की सफलता ही समाज की असली पूंजी है।

महिला मंडल की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. मधुरिमा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने से ही समाज मजबूत होगा। इस दौरान मंडलीय परिषद के साथ-साथ फतेहाबाद की समाज की महिलाओं ने उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के तीन दर्जन से अधिक वृद्धजनों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा मंडलीय परिषद फतेहाबाद के अंतर्गत आने वाली सभी शाखा सभाओं और महिला मंडल की पदाधिकारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मंच पर मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता,बबीता शल्या,रवि शल्या, मंत्री सचिन गुप्ता, मोतीलाल सराफ, रमाकांत सराफ, प्रदीप शल्या, कृष्ण मुरारी सराफ, अरुण गुप्ता, दिनेश गुप्ता डीसी, मुकेश शल्या, संदीप गुप्ता, आकाश मेरोठिया, संजय अनवारिया, आलोक अनवारिया, आलोक बछरवार, गौरव गुप्ता, शानू गुप्ता और उमाशंकर गुप्ता,अनीता मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान साथ हुआ।





















