जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। थाना खैर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 226/26 बीएनएस से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अर्जित कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी बदनपुर थाना इंदरगढ़, जनपद कन्नौज को खैर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन (मोटोरोला E40), 1200 रुपये नगद और एक कार (HR 55A 0449) बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
गिरफ्तारी के दौरान अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रितेश कुमार, उपनिरीक्षक कपिल पाल, उपनिरीक्षक सोनू शर्मा, उपनिरीक्षक मृणाल शर्मा, कांस्टेबल रजत चौधरी तथा इंटेलिजेंस विंग ग्रामीण टीम के पंकज वेदवान मौजूद रहे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।























