जिला नजर संवाददाता
अलीगढ। अलीगढ बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने नगर मे कानून व्यवस्था को मज़बूत बनाये रखने के लिये अलीगढ पुलिस के अधिकारीयों के साथ नगर मे पैदल भ्रमण किया।
इस अभियान का नेतृत्व स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने किया , एसएसपी के साथ एसपी सिटी, पुलिस क्षेत्राधिकारी 2 पुलिस क्षेत्राधिकारी 3 सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस टीम ने शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपराध नियंत्रण के प्रति पूरी तरह सतर्क रहें। खासतौर पर संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा गया।
प्रशासन की इस सक्रियता का उद्देश्य न सिर्फ अपराध पर नियंत्रण रखना है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और भरोसे की भावना को भी मजबूत करना है।























