जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
अलीगढ़। जनपद में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने अलीगढ़ के जिलाधिकारी पद पर नई नियुक्ति करते हुए अविनाश कुमार को नया डीएम बनाया है। उनका तबादला गाजीपुर से अलीगढ़ के लिए किया गया है।
वहीं वर्तमान जिलाधिकारी संजीव रंजन का स्थानांतरण कर उन्हें उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव, कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह तबादला तत्काल प्रभाव से किया गया है।
हालांकि, अभी तक अविनाश कुमार ने अलीगढ़ में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है और केवल स्थानांतरण आदेश जारी हुआ है। जल्द ही उनके पदभार संभालने की संभावना जताई जा रही है।
प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि नए जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद जिले की प्रशासनिक कार्यशैली में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।























