अलीगढ़। अलीगढ़ के थाना खैर पुलिस व क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग देहात की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अलग-अलग तिथियों पर थाना खैर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में दर्ज मुकदमों धारा 305/331(4) बीएनएस) की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। टीम ने दोनों अभियुक्तों को चोरी के माल, नकदी, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहनवाज उर्फ शाहनखुश पुत्र यासीन निवासी गौतमबुद्धनगर हाल निवासी सूरजपुर क्षेत्र तथा आदिल पुत्र फरहीम निवासी बुलंदशहर हाल निवासी ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने अन्य जनपदों में भी वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है, जिसमें हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र का मामला भी शामिल है।
बरामदगी में शामिल:
नकदी करीब 80 हजार रुपये
06 जोड़ी बिछिया व 01 सफेद धातु का सिक्का
01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस
01 अवैध चाकू
पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वही कार्यवाही मे उपनि0 अभिषेक कुमार,उपनि0कपिल कुमार,उप निअंकुश सैनी, सगयोगी टीम उपनि पंकज वेदराम क्रिमिनल इंटेलिजेंस की टीम मौजूद रही l























