इगलास /अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत इगलास पुलिस को सफलता मिली है ।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी इगलास के निर्देशन में थाना इगलास पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना इगलास पुलिस ने महेन्द्र पुत्र अच्छेलाल निवासी ग्राम गढ़ुआ, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ को उसके घर के बाहर से गुरुवार शाम करीब 7 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 198/18 में धारा 323, 504 एवं 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। संबंधित मामले में उसकी पेशी 12 जून 2026 को न्यायालय में निर्धारित थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार एवं आरक्षी चिरंजीत कुमार शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।





















