अलीगढ़। इगलास थाना क्षेत्र में पत्नी पर लोहे के डंबल और चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जनपदअलीगढ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान एवं ऑपरेशन प्रहार के तहत इगलास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीत पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम सेवनपुर, थाना इगलास को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, ग्राम सेवनपुर निवासी रानी ने अपने पति अनीत के खिलाफ तहरीर दी थी। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति अनीत ने उसे जान से मारने की नीयत से लोहे के डंबल और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना इगलास में मुकदमा संख्या 298/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मेडिकल परीक्षण में महिला को गंभीर चोटें आने की पुष्टि हुई है।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को 16 जून 2026 की रात करीब 11:55 बजे उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 36 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिसोदिया, उपनिरीक्षक महीपाल सिंह तथा कांस्टेबल कुलदीप शामिल रहे।





















