दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नेहरे का पुरा में सोमवार को रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष से दुशासन पुत्र राम खिलाड़ी, अशोक पुत्र राजवीर, जयश्री पत्नी कैलाशी तथा राम खिलाड़ी घायल हुए।
वहीं दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।





















