दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लापुरा में आंधी से गिरे पेड़ पर हक जताने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना में दोनों पक्षों की पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लापुरा में शनिवार रात आंधी से एक पेड़ छत्रपाल पुत्र वीरेंद्र सिंह के खेत में गिर गया।
जिस पर छत्रपाल के पुत्र ने उसके कुछ डालियां काट ली। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग सामने आ गए तथा दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले।
घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची वहीं घायलों में छत्रपाल पुत्र वीरेंद्र सिंह, मनीष पुत्र कल्याण सिंह ,सुपेंद्र पुत्र सत्यवीर, निवेदन पत्र निरंजन सिंह, सत्यवीर पुत्र निरंजन सिंह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।





















