दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा ।फतेहाबाद में भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत विभाग कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर किया गया था।धरने में हिमायूंपुर ग्राम पंचायत के पुरा जाटव गांव के लोगों ने मुख्य रूप से बढ़े हुए और गलत बिजली बिलों में सुधार की मांग की।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने बिल जमा करने में सहूलियत और बाधित विद्युत आपूर्ति को बहाल करने की भी मांग उठाई।इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह और तहसील प्रभारी सचिन सिंह ने किया।
इसमें रामबाबू, बहादुर सिंह, मोहर सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह, मातप्रसाद, महारा सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल थे।
धरने की सूचना मिलने पर एक्सियन शैलेंद्र कुमार कटियार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।























