दैनिक जिला नज़र संवाददाता
कागारौल/आगरा। मुसलमानों ने अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया और मुल्क की तरक्की व अमन-चैन के लिए दुआ की। एक सप्ताह पहले से ही घरों में ईद की तैयारियां तेज हो गई थीं। बड़ों से लेकर बच्चों तक में ईद का उत्साह देखने को नजर आ रहा।
गुरूवार सुबह कागारौल कस्बा स्थित ईदगाह पर काफी संख्या में लोग पहुंचे। जहां नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी।
ईद को लेकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। थाना क्षेत्र के गाँव बेरी चाहर, अकोला आदि जगहों पर मुस्लिम लोगों ने ईद की नवाज अदा कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह- जगह पुलिस तैनात रही।
इस दौरान मौलाना कारी मुख्तार अली, थानाध्यक्ष अंकुर राठी, सपा नेता अशिक अली, बसपा नेता शब्बीर अहमद, हाजी मास्टर जमील अहमद, समाजसेवी पत्रकार मुहम्मद इस्माइल, भाजपा नेता अयूब कुरैशी, बल्लू नेता, गुल मुहम्मद उर्फ गोली खां, सलीम, रफीक अहमद, कमरुद्दीन, सोहिल खान, मानू कुरैशी, साजिद कुरैशी आदि मौजूद रहे।





















