झारग्राम/पं. बंगाल(एजेंसी)। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम में जनसभा के बाद स्थानीय स्वाद का लुत्फ उठाया। वे एक सड़क किनारे की झालमुड़ी की दुकान पर रुके और खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।
वीडियो में दुकानदार झालमुड़ी तैयार करते हुए पूछता है, “सर, क्या आप प्याज खाते हैं?” प्रधानमंत्री तुरंत मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “हां प्याज खाते हैं, दिमाग नहीं खाते बस।” यह जवाब सुनकर आसपास खड़े लोग और दुकानदार जोर से हंस पड़े।
PM मोदी ने दुकानदार को ₹10 का नोट देते हुए कहा कि झालमुड़ी बहुत स्वादिष्ट बनी है। पूरा वीडियो बेहद वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम की सहज और मजाकिया अंदाज साफ दिख रहा है।
यह घटना झारग्राम में चुनावी जनसभा के बाद हुई। प्रधानमंत्री इस दौरान बंगाल में भाजपा की चुनावी रणनीति पर जोर दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे पीएम की “जनता से जुड़ने वाली छवि” का उदाहरण बता रहे हैं।
यह छोटा सा पल एक बार फिर दिखाता है कि चुनावी दौर में भी प्रधानमंत्री कभी-कभी आम लोगों के बीच इस तरह रुककर उनका स्वाद और बातचीत का लुत्फ लेते हैं।























