जिला नजर संवाददाता
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।
डीएम ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन में भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, बिजली, सड़क एवं पेंशन से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने और शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाने के निर्देश दिए।
डीएम के सख्त तेवरों से अधिकारियों में हड़कंप का माहौल दिखाई दिया।





















