दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना क्षेत्र के गांव सीताराम की मढ़ैया में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद में एक महिला को ससुरालीजनों घर में बंद कर मारपीट का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव सीताराम की मढ़ैया निवासी मालती पत्नी रवि का आरोप है कि बुधवार को उसके ससुरालीजनों ने मालती को घर में बंद कर उसके साथ मारपीट की।
घटना की सूचना मिलते ही बमरौली कटारा से मालती के परिजन मौके पर पहुंचे। डौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पैसों के विवाद में मारपीट की बात सामने आई है। मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।





















