दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। दशहरा पर्व के अवसर पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए जल एवं शरबत सेवा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को जल एवं शरबत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया ।
इस मौके पर थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान जन सेवा एवं सामाजिक सहभागिता से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है।
आयोजन में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह, निरीक्षक अपराध अरविंद तोमर, एस एस आई विपिन, कस्बा प्रभारी प्रमोद कुमार, महिला निरीक्षक कल्पना शर्मा, आकांक्षा चौहान, स्वाति सिंह, एस आई अभिषेक कुमार, एस आई सोनू गोस्वामी, एस आई सौरभ वर्मा, एस आई राजेश प्रताप समेत आदित्य फौजदार, संतोष चाहर, विष्णु लवानिया, बंटी सांवरा, हनी गोयल सभासद, मुकेश शर्मा विष्णु मित्तल समेत कई मौजूद रहे।





















