दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। श्री महादेव इंटर कॉलेज में बुधवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट की छात्रा राधिका ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया।
वहीं गोरी ने 87 प्रतिशत तथा मोहनी ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हाईस्कूल वर्ग में माधव ने 94 प्रतिशत, खुशबू ने 91.3 प्रतिशत और गगन ने 90.3 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रबंधक नरेश धाकरे ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रतिवर्ष मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाता है, जिससे उनका मनोबल बढ़े और वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।
प्रधानाचार्य राजकुमार पुंडीर ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं।
इस अवसर पर प्रबंधक सरनाम सिंह धाकरे, नरेश धाकरे, प्रधानाचार्य राजकुमार पुंडीर, रामकुमार, नरेश कुमार, गौरव सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, उपेंद्र सिंह, कृष्णकांत, अशोक कुमार, राघवेंद्र सिंह, रविंद्र उपाध्याय, योगेश बघेल, श्रीमती नीतू देवी, शांति देवी सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित �





















