दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना क्षेत्र के गांव बमरौली में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्राम बमरौली निवासी माला पत्नी सतवीर की शादी करीब चार माह पहले हुई थी। शुक्रवार को वह संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना पर फतेहाबाद थाना पुलिस भी गांव पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।





















