जिला नज़र संवाददाता दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा। दरअसल मामला थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र आगरा जयपुर हाईवे चौमा शाहपुर कट का है।
जहां पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो बच्चे, महिला सहित पुरुष भी गंभीर रूप से घायल हो गया,
जिनका स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी पर प्राथमिक उपचार
कर डाक्टर ने आगरा के लिए रेफर कर दिया है।
बता दे घटना आज दोपहर करीब 2:00 बजे की है। शिवदत्त पुत्र सुरेश निवासी गांव नगला दधिराम, थाना फतेहपुर सीकरी जो सुबह भरतपुर किसी काम से गया था।
वापिस होते समय आगरा जयपुर हाईवे चौमा चौकी के समीप , हाईवे कट पर तेज रफ्तार पीछे से आ रही कार संख्या जी जे 01 एच जेड 6416 ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक पर सवार चारों प्राणी हवा में उछल, भरभरा कर हाईवे पर गिरे , जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीकरी पुलिस द्वारा घायलों को स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए, डॉक्टर ने आगरा एसएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह ने कहा पीड़ितों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।























