दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के ग्राम नयापुरा खंडेर में बीती बुधवार रात काम खत्म होने के बाद हलवाइयों और शादी वाले परिवार में विवाद हो गया।
इस दौरान मारपीट में छह लोग घायल हो गए। जिनमे चार हलवाई शामिल थे। पुलिस ने सभी घायलों को डॉक्टरी मुआयना के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम नयापुरा खंडेर में बीती रात एक लगन टीका का कार्यक्रम था। जहां डौकी क्षेत्र के दो गांव से हलवाई काम करने के लिए पहुंचे काम खत्म होने के बाद रात करीब 9:00 बजे किसी बात को लेकर हलवाइयों और शादी वाले परिवार से विवाद हो गया।
घटना में जमकर मारपीट हुई जिसमें हलवाइयों के पक्ष की ओर से उदयभान पुत्र नेमीचंद निवासी लादीपुरा की ठार डौकी, मनोज पुत्र नेमीचंद,रामू पुत्र नाहर सिंह, जसराम पुत्र हुब्ब लाल निवासी डौकी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से बंटू तथा पियूष घायल हो गए।
जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बृहस्पतिवार को सभी घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा है वही मामले की जांच की जा रही है ।























